Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में रेलवे कर्मी के आवास का ताला तोड़ ढाई लाख के आभूषण की चोरी

 
Gomoh : गोमो के पहाड तल्ली स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले सहायक लोको पायलट महेंद्र कुमार यादव के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. कमरे में रखा अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए. रेल कर्मी महेंद्र  यादव ने बताया कि वह शनिवार को धनबाद गए थे. रविवार को जब वापस लौटे, तो क्वार्टर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. अलमीरा का लॉक तोड़कर चोर उसमें रखे सोने का झुमका, चैन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात की चोरी कर ली है. जिसकी कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये होगी. सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही