Dhanbad : मैथन ओपी क्षेत्र के डीवीसी के आटिशन ब्लॉक में रहने वाले व्यवसायी राहुल यादव के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के सोने के आभूषण की चोरी कर ली. राहुल यादव परिवार के साथ अपने पिता के श्राद्ध कर्म में भाग लेने अपने गांव बिहार के बिहिया गये हुए थे. राहुल यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जनकारी दी. पड़ोसियों ने बताया कि आवास का ताला टूटा हुआ है और कमरा के चारों ओर सामान बिखरा पड़ है. अलमारी व बक्सा का ताला भी टूटा हुआ है.
धनबाद : मैथन में व्यवसायी के घर का ताला तोड़ 4 लाख के गहनों की चोरी
Leave a Comment