Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शिवलीबाड़ी में नगदी सहित दो लाख के जेवरात की चोरी

Maithan :  कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मुण्डाधौड़ा में 2 मई मंगलवार की रात राकेश पासवान के घर से नगदी सहित दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोर ले गए. गृहस्वामी उस समय घर पर नहीं थे. घर में ताला लगा हुआ था और वह सपरिवार पांडेश्वर पश्चिम बंगाल गये थे. चोर घर के पिछवाड़े से टाली हटाकर घर में घुसे व आलमीरा तोड़ कर उसमें रखे नगद 12 हजार रुपये एवं डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा कर चलते बने. हालांकि तभी आसपास के कुछ लोग जग गये. लोगों के आने की आहट सुन पलंग के सहारे उसी रास्ते से चोर भाग निकले. आनन फानन में चोरी में प्रयुक्त औजार घर पर ही छोड़ दिया. चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने देख लिया और उसे पकड़ने के लिए कुछ दूर तक खदेड़ा भी. मगर अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों युवक फरार हो गये. भुक्तभोगी ने इस संबंध में कुमारधुबी पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही