Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हीरापुर में बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के गहने व कीमती सामान की चोरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के हीरापुर अजंतापाड़ा में बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना 15 फरवरी की रात की है. मकान मालकिन संजू कुमारी घर बंद कर अपने मायके रांची जिले के खलारी गई हुई थी. जीजा वीरेंद्र यादव ने फोन कर उन्हें चोरी की सूचना दी. इसके बाद बुधवार को वह ट्रेन से धनबाद पहुंचीं. संजू कुमारी ने बताया कि चोर घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमीरा का लॉकर तोड़कर सोने की दो चेन, दो अंगूठी, दो कान बाली, चांदी के 5 सिक्के व नकद 35 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं. वहीं, जीजा वीरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह साली के पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी. वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी थी और घर का दरवाजा टूटा हुआ था. कमरे में सामान बिखरे पड़े थे. इस संबंध में उन्होंने धनबाद सदर थाना में लिखित शिकायत दे दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shyam-japo-ri-mala-settled-in-my-heart-the-atmosphere-echoed/">धनबाद

: मेरे दिल में बस गयो श्याम जपो री माला… से गूंजा वातावरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही