Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में होम्योपैथिक चिकित्सक के घर से 5 लाख के जेवरात चोरी

 
Maithon : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पतितपावन देवघरिया के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 5 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में डॉ. देवघरिया ने 21 मई को चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. थाने में दिए आवेदन में डॉ. देवघरिया ने कहा है कि वह अपनी सास के श्राद्धकर्म में भाग लेने परिवार के साथ अपनी ससुराल गए थे. कुछ दिन पहले घर का रंग-रोगन शुरू कराया था. मजदूर घर में कार्य कर रहे थे. घर की चाबी उन्होंने अपने पड़ोसी को दे रखी थी. वापस लौटने के बाद रविवार को जब पत्नी ने अलमीरा का लॉकर खोला, तो सोने के सभी जेवरात गायब मिले. उन्होंने बताया कि चोर सोने का एक जोड़ा झुमका, हार, चार जोड़ी कानबाली, तीन चेन, दो अंगुठी, एक लॉकेट, तीन नाक की कुंडलिया समेत अन्य जेवरात ले गए हैं. थाना के प्रभारी एसआई दीपक सोरेन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही