Search

 
 
 

धनबाद : झमाडा आश्रितों के धरना के 500 दिन पूरे, अब करेंगे उग्र आंदोलन

 

अनुकंपा पर बहाली के लिए हैं धरनारत , अब हर सोमवार व गुरुवार को करेंगे उग्र प्रदर्शन

Dhanbad : अनुकंपा पर बहाली की मांग को लेकर झमाडा आश्रितों के अनिश्चितकालीन धरना के 7 जुलाई को 500 दिन पूरे हो गए. इसके बावजूद प्रबंधन ने उनकी मांग की पूर्ति के लिए कोई सकारात्मक पहल नही की है. इससे आश्रितों में प्रबंधन के प्रति आक्रोश है और 13 जुलाई से प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी में हैं. इसके तहत आश्रित अब सप्ताह में दो दिन हर सोमवार व गुरुवार को झमाडा प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे. आश्रितों ने इसकी जानकारी धनबाद के डीसी संदीप सिंह, अपर समाहर्ता (विधि वयवस्था), झमाडा एमडी समेत झमाडा के अन्य वरीय पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी है. ज्ञात हो कि आश्रित 22 फरवरी 2022 से लगातार धरना पर बैठे हैं. धरना पर बैठे अजहर अंसारी ने बताया कि अनुकंपा पर बहाली की मांग को लेकर सभी आश्रित शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे हैं. लेकिन प्रबंधन ने धरना के 500 दिन बाद भी उनके प्रति कभी सकारात्मकता नहीं दिखाई. प्रबंधन शांतिपूर्ण आंदोलन को हल्के में ले रहा है. उन्होंने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर हो गया है. प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. आश्रितों ने शुक्रवार को धरना के दौरान 13 जुलाई से हर सोमवार व गुरुवार को प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन का निर्णय लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrolled-bike-collided-with-pole-near-sindri-driver-serious/">धनबाद

:  सिंदरी के समीप अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, चालक गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही