Search

 
 
 

धनबाद:  513 दिन से धरना पर बैठे झमाडा आश्रितों ने किया उग्र प्रदर्शन

 

प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, अनुकंपा बहाली की मांग

Dhanbad : अनुकंपा बहाली की मांग को लेकर 513 दिनों से धरना पर बैठे झमाडा आश्रितों ने 20 जुलाई गुरुवार को प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. आंदोलन में शामिल मेहराबुल अंसारी ने बताया कि अनुकंपा बहाली की मांग को लेकर तमाम लोग पिछले 513 दिन से धरना पर बैठे हैं. बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. फलस्वरूप अब तक बेरोजगार हैं. उन्होंने कहा कि झमाडा प्राधिकार को नगर विकास विभाग एंव आवास विभाग से स्पष्ट निर्देश मिला है कि मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियोजन देने के लिए झमाडा सक्षम है. बावजूद प्रबंधन की तरफ से नियोजन की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि झमाडा प्रबंधन की इस नीति से खिन्न होकर आश्रितों ने प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को उग्र प्रदर्शन करने का फैसला किया है. उसी फैसले के तहत 20 जुलाई गुरुवार को झमाडा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आश्रितों की बहाली नहीं हो जाती, प्रदर्शन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही