Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झमाडा आश्रितों को अभी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. यह जानकारी सोमवार 23 मई को झमाडा एसडीओ पंकज झा ने दी है. उनका कहना है कि आश्रितों को अपनी मांग पूरी कराने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि झमाडा के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे आश्रितों की लिस्ट पहले ही भेजी जा चुकी है. एमडी सत्येंद्र कुमार ने भी नगर विकास को पत्र भेज दिया है. अब जवाब का इंतजार है. उन्होंने कहा कि धरना पर बैठे तमाम आश्रितों को अभी इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि जब तक विभाग से लिखित तौर पर जवाब नहीं मिल जाता, आगे की प्रक्रिया पर कोई पहल नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि फिलहाल आश्रितों का आंदोलन सराहनीय है. परंतु नगर विकास से जवाब आने का हम इंतजार कर रहे हैं. उन्हें भी इंतजार करना पड़ेगा. बताते चलें कि विगत 22 फरवरी से कार्यालय के मुख्य द्वार पर झमाडा के आश्रित नियोजन की मांग को लेकर धरना पर डटे हुए हैं. धरना का आज 91वां दिन है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apprentice-students-of-bccl-pleaded-with-mp-got-assurance/">धनबाद
: बीसीसीएल के अप्रेंटिस छात्रों ने सांसद से लगाई गुहार, मिला आश्वासन [wpse_comments_template]
: बीसीसीएल के अप्रेंटिस छात्रों ने सांसद से लगाई गुहार, मिला आश्वासन [wpse_comments_template]
Leave a Comment