Search

 
 
 

धनबाद : झमाडा आश्रित अब सपरिवार उतरेंगे सड़क पर, आंदोलन करेंगे तेज़

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अनुकंपा बहाली की मांग को लेकर पिछले 7 महीने से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे झमाडा आश्रितों के सब्र का बांध अब टूट गया है. अब आश्रितों ने सपरिवार सड़क पर उतरने का फैसला किया है. उन्होंने आंदोलन तेज करने का मन बना लिया है. आश्रितों ने आज मंगलवार 20 सितंबर को धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह को भी पत्र के जरिये जानकारी दे दी है. उपायुक्त को जानकारी देते हुए आंदोलनकारी मेहराबुल अंसारी ने कहा है कि आश्रित पिछले 7 महीनों से बहाली की आस लिये झमाडा के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. धरना के 210 दिन गुजरने के बावजूद प्रबंधन ने कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया. उन्होंने बताया कि आश्रितों की स्थिति बड़ी दयनीय हो गई है. सभी कर्ज में डूब गए हैं और अब कई लोग बीमार भी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि झमाडा प्रबंधन ने विगत फरवरी में ही 120 दिनों में नियोजन की प्रक्रिया पूरी करने तथा आश्रितों को नियोजन देने की बात कही थी. लेकिन 210 दिन बाद भी  प्रबंधन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है. आश्रितों ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें अविलंब अनुकंपा के आधार पर नियोजन दिया जाए, अन्यथा आंदोलन और भी उग्र होगा. आश्रित अपने बीवी बच्चों के साथ धनबाद की सड़कों पर उतरेंगे और प्रबंधन का घेराव करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-both-the-criminals-caught-in-the-muthoot-robbery-case-revealed-many-secrets/">धनबाद:

मुथूट डकैती कांड में पकडे गए दोनों अपराधियों ने खोले कई राज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही