Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झमाडा एसडीओ ने झरिया पाइपलाइन बिछाने के कार्य का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
एसडीओ ने कई जगह पाई खामियां, कहा - कुछ जगहों पर पाइपलाइन की फिलिंग सही नहीं
Jharia : झमाडा एसडीओ मनोज सिंह कई अधिकारी व झमाडा के इंजीनियर के साथ जेएमसी कंपनी की ओर से बिछाए जा रहे पाइपलाइन की जांच करने शानिवार 22 जुलाई को झरिया बाजर पहुंचे. अधिकारियों ने लक्षमणिया मोड़, बाटा मोड़, चार नंबर व धर्मशाला रोड के किनारे बिछाए गए पाइपलाइन की स्थिति जानी. कई जगह झमाडा के इंजीनियर ने गड्ढा खोदकर पाइपलाइन की गहराई नापी. एसडीओ मनोज सिंह जेएमसी कंपनी के किये गए कार्य से संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने बताया कि रूटीन वर्क के तहत उनकी टीम जांच करने पहुंची. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पाइपलाइन की फिलिंग सही से नही हुई है. कुछ स्थानीय लोगों को भी पाइपलाइन बिछाने के दौरान जो परेशानी हुई है उसे जेएमसी कंपनी जल्द ठीक करेगी. निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से मोहम्मद हसन, विनय कुमार सिंह, नागेश्वर, अरुण कुमार सिंह, राज कुमार सिंह समेत झमाडा के कई कर्मचारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-successful-operation-of-womans-vaginal-wall-in-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: सदर अस्पताल में महिला की वेजाइनल वाल का हुआ सफल ऑपरेशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही