Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जंगलराज का अड्डा बना झरिया, निरंजन के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन- दीपक प्रकाश

Jharia : सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में जारी खूरी संघर्ष के बीच  झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश 21 जनवरी की शाम झरिया पहुंचे. खूनी संघर्ष में मारे गए निरंजन तांती के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भी थीं. नेताओं को देखते ही परिजन फूट-फूट कर रो पड़े. दीपक प्रकाश ने उन्हें हिम्मत दी और इंसाफ दिलाने का वादा भी किया. झरिया में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि झरिया शहर जंगलराज का अड्डा बन चुका है. पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है. गोलीबारी में शामिल लोगों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो भाजपा सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन छेड़ेगी. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी व झरिया थानाप्रभारी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर आरोपों की झड़ी लगा दी. कहा कि हाल ही में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए थे. यह बात कुछ लोगों को पच नहीं रही थी, जिसका नतीजा खूनी संघर्ष के रूप में देखने को मिल रहा है. झरिया पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है. ज्ञात हो कि भाजपा और कांग्रेस के खेमे में बंटे सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों के बीच 19 जनवरी की सुबह हुए खूनी संघर्ष में जमकर बम गोलियां, तलवारें चलीं. पत्थरबाजी भी हुई. इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. गंभीर रूप से घायल निरंजन तांती की बाद में मौत हो गई थी. निरंजन कैटरिंग का काम करता था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-models-from-coal-mines-to-burj-khalifa-tower-in-science-exhibition/">धनबाद

: साइंस एग्जीबिशन में कोल माइंस से बुर्ज खलीफा टॉवर तक के मॉडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही