Search

 
 
 

धनबाद:  झरिया सीओ ने पकड़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) झरिया सीओ ने सोमवार 8 मई को गोशाला ओपी क्षेत्र में बगैर नंबर प्लेट के लगभग सौ सीएफटी अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा. बाद में ट्रैक्टर व चालक भानू सिंह को गोशाला ओपी पुलिस के हवाले कर दियाउन्होंने अपने शिकायत में बताया है कि सोमवार को लगभग दो बजे दोपहर में हर्ल सिंदरी से लौटते समय गोशाला ओपी के समीप उन्होंने सिंदरी की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर  को जब्त किया. चालक गोशाला ओपी क्षेत्र के टासरा बस्ती का रहनेवाला है. जब्त ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी की है और उसका रंग लाल है. सूत्रों के अनुसार   ट्रैक्टर भोला गोराईं का बताया जा रहा है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर चालक को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही