Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  झरिया सी ओ ने दामोदर कालीमेला घाट से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा

Jharia: झरिया (Jharia)  दामोदर नदी कालीमेला घाट से शनिवार 29 अप्रैल को झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर (संख्या JH 10 CK 2506) जब्त कर लिया और जोड़ापोखर पुलिस को सपुर्द कर दिया. ट्रैक्टर के मालिक नंदू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की जांच पड़ताल में जुट गए हैं. बताया जाता है कि दामोदर नदी के आस पास के क्षेत्र में बालू का अवैध खनन पिछले कई दिनों से धडल्ले से जारी है. भौंरा, चासनाला, कालीमेला, जहाजटांड़ समेत कई जगहों पर अवैध बालू खनन में शामिल लोग कई दिनों से ट्रैक्टर के सहारे धंधा चला रहे हैं. अंचलाधिकारी की छापेमारी से बालू खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही