Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया सीओ ने चोरी का बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा

Jharia : झरिया (Jharia)  जोरापोखर थाना क्षेत्र के कालीमेला और भौरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ से दामोदर नदी से बालू तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार 20 मार्च को झरिया के सीओ प्रमेश कुशवाहा ने जोरापोखर रॉयल स्कूल के निकट दामोदर नदी से बालू लेकर आ रहे बिना नम्बर के ट्रैक्टर को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. बताते हैं कि तीन दर्जन ट्रैक्टर प्रत्येक दिन दामोदर नदी से बालू चोरी करते है. इस बात की गुप्त सूचना झरिया सीओ को मिली. इसके बाद ही कार्रवाई की गई. बालू चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य डुमरी दो नम्बर से लेकर थाना तक लगे रहते हैं. उनका ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही बालू लेकर आता है, उसके मालिक मोटरसाइकिल लेकर पीछे पीछे जाते हैं और बालू को निश्चित स्थान पर गिरवाते है. ट्रैक्टर ट्राली को छुडाने के लिए दिन भर बालू तस्कर थाना में जमे रहे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही