Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया सीओ ने पकड़े अवैध कोयला लदे दो ट्रक

Sindri : सेल टासरा प्रोजेक्ट से हो रहे कोयले के अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने सोमवार 5 जून की शाम लगभग चार बजे कांड्रा एफसीआई गोदाम के समीप अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़कर गोशाला ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक संख्या जेएच 09 ए एक्स 0258 व डब्ल्यू बी 37 डी 6329 पर लदा लगभग चालीस टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. इन दोनों ट्रकों को एफसीआई गोदाम के समीप झाड़ियों के पीछे छुपा कर रखा गया था. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि लगातार छापेमारी से अवैध खनन पर थोड़ा विराम लगा है. संयुक्त प्रयास से इसे समाप्त कर दिया जाएगा. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने अवैध कोयला खनन व ट्रांसपोर्ट पर कुछ भी बताने से इनकार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही