Search

धनबाद: झरिया सीओ ने किया भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

Jharia: झरिया (Jharia) झरिया के घनुडीह ओपी क्षेत्र के जोड़िया नदी स्थित बंद पड़ी ओसीपी माइंस में गुरुवार 11 मई की शाम झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने छापेमारी की व भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. छापेमारी में कई अवैध माइंस का भी खुलासा हुआ. छापेमारी में झरिया पुलिस भी मौजूद थी. अंचलाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. लगभग पचास से साठ टन अवैध कोयला का भंडारण जब्त हुआ है. छापेमारी की भनक लगते ही कोयला तस्कर फरार हो गए. जांच जारी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. बीसीसीएल के अधिकारियों को अवैध माइंस के मुहानों की डोजरिंग करने को कहा गया है. किसी भी हाल में अवैध कोयले का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बताया गया कि छापमारी में 15 से 16 अवैध माइंस का खुलासा हुआ है. झरिया अंचलाधिकारी ने कहा कि लगभग 3:34 बजे बस्ताकोला जीएम को फोन कर सूचित किया गया,  लेकिन 7 बजे तक कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp