Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने जेएन टाटा की 185वीं जयंती मनाई

 

मुख्य अतिथि सहित अधिकारियों व यूनियन नेताओं ने किया माल्यार्पण

Dhanbad : टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ रविवार को टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 185वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जामाडोबा ग्रुप के चीफ नरेंद्र कुमार गुप्ता, सिजुआ ग्रुप झरिया डिवीजन टाटा स्टील के चीफ मयंक शेखर, डिवीजन के कई अन्य अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने जामाडोबा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके अलावा टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा जामाडोबा और सिजुआ ग्रुप में समुदाय के सदस्यों के लिए मोबाइल पब्लिक हेल्थ यूनिट (एमपीएचयू) को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. साथ ही ड्राइंग क्विज़ प्रतियोगिता, खेल, एथलेटिक गेम्स आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके अलावा शाम को सर दोराबजी टाटा पार्क, जामाडोबा में आकर्षक विद्युत सज्जा का भी उद्घाटन किया जाएगा. इसके बाद पार्क को 3 से 4 मार्च तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस दौरान मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 3 मार्च को पूरे टाटा स्टील में टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. उन्हीं की बदौलत उद्योग जगत में टाटा स्टील का जन्म हुआ था. टाटा समूह जेएन टाटा की विरासत और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर कर्नल भवानी सिंह निर्वाण हेड एडमिनिस्ट्रेशन, अमन हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया डिवीजन टाटा स्टील, यूनियन प्रतिनिधि और डिवीजन के कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/kumud-sahay-became-jamtara-dc-gholap-ramesh-gorakh-was-made-chatra-dc/">सात

IAS का तबादला, कुमुद सहाय जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख बने चतरा डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही