Search

 
 
 

धनबाद:टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने सर दोराबजी टाटा की जयंती मनाई

 

कंपनी के संस्थापक प्रथम चेयरमैन के दृष्टिकोण व मूल्यों को अपनाने का संकल्प

  Jorapokhar:  टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने रविवार 27 अगस्त को अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा को उनकी 164वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह जामाडोबा के सर दोराबजी टाटा पार्क में आयोजित किया गया. टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ पार्क में सर दोराबजी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की. अपने संबोधन मेंराजोरिया ने सर दोराबजी टाटा के जीवन की उपलब्धियों को याद किया और सभी लोगों से उनके दृष्टिकोण और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मांग की, जो आज भी बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं. इस अवसर पर अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, मयंक शेखर, चीफ, सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, बरुण बनर्जी, हेड,सेफ्टी, झरिया डिवीजन, संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और कई अधिकारी, झरिया डिवीजन के यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही