Search

धनबाद : झरिया विधायक ने पत्रकार दीपक दुबे के इलाज के लिए दिया एक लाख का चेक

Dhanbad : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने क्रोनिक बीमारी (लीवर) से ग्रस्त चांदकुईयां कॉलोनी निवासी स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार दुबे के इलाज के लिए एक लाख रुपए दिया है. विधायक ने शुक्रवार को दीपक मां को राशि का चेक सौंपा. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख की सहायता राशि दीपक के उपचार के लिए प्राप्त हुई है. विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास कर उपचार के लिए सहायता राशि जुटाने की कोशिश की जा रही है. आशा है दीपक दुबे जल्द स्वस्थ होंगे. ज्ञात हो कि दीपक दुबे का इलाज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल में चल रहा है. मौके पर रामकृष्ण पाठक, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : चक्रवात">https://lagatar.in/cyclone-asana-for-the-first-time-since-1976-a-storm-occurred-in-the-arabian-sea-in-august/">चक्रवात

असना : अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त में पहली बार आया तूफान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//