Search

 
 
 

धनबाद : झरिया विधायक ने दो को इलाज के लिए दिलवाए एक-एक लाख

 
Dhanbad: झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकानुदान निधि से दो परिवारों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है. झरिया विधानसभा के फतेहपुर के संजय कुमार शर्मा का उपचार CMC वेल्लूर में चल रहा है. तोपचांची स्थित कोटालअड्डा के अब्दुल हाफिज का दस वर्षीय पुत्र असद हफीज गंभीर बीमारी से ग्रस्त है. दोनों मरीजों के परिजन ने उपचार हेतु पूर्णिमा नीरज सिंह से कुछ दिनों पूर्व संपर्क किया था और मदद की गुहार लगाई थी. मानसून सत्र के दौरान झरिया विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोनों मरीजों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता मुहैया करने का आग्रह किया था. विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवेकानुदान निधि से एक - एक लाख का चेक दोनों मरीजों को उपचार हेतु प्रदान किया. 9 अगस्त को पूर्णिमा नीरज सिंह ने दोनों के परिजन को एक-एक लाख का चेक सौंप दिया . यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/dhanbad-congresss-75-km-long-glory-journey-begins/">कांग्रेस

की 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही