Search

धनबाद : झरिया विधायक ने कैंसर पीड़ित पत्रकार की बेटी को सौंपा 2 लाख का चेक

Jharia : कैंसर पीड़ित झरिया के पत्रकार गोविंदनाथ शर्मा के इलाज के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विवेकानुदान निधि से दो लाख रुपए दिए हैं. इसके लिए झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था. विधायक ने 6 मार्च को धनबाद के सरायढेला स्थित अपने आवास रघुकुल में पत्रकार गोविंद शर्मा की बेटियों संज्ञा शर्मा व निधि शर्मा को बुलाकर 2 लाख रुपए का चेक सौंपा. साथ ही बीमार पत्रकार के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-gopalichak-number-2-rocked-by-bomb-blast-people-ran-out-of-homes/">

धनबाद : बम के धमाके से दहला गोपालीचक 2 नंबर, लोग घरों से बाहर भागे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp