Search

 
 
 

धनबाद : मंत्री हफीजुल हसन से मिलीं झरिया विधायक, रखीं कई मांगें

 
Dhanbad : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन से प्रोजेक्ट भवन सचिवालय रांची में सचेतक सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने धनबाद में डे बोर्डिंग स्कूल चालू करने, जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चासनाला के कल्याणेश्वरी मंदिर, मोहलबनी काली मंदिर, झरिया (शमशान घाट स्थित), राजा तालाब एवं राजगढ़, दुःख हरिणी मंदिर को जल्द स्वीकृत कर क्रियान्वित करने, होरलाडीह कब्रिस्तान में विकास कार्य तथा कल्याण विभाग से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल उपलब्ध करवाने का आग्रह मंत्री से किया गया. विधायक ने धनबाद में निर्मित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को कार्यकारी एजेंसी से खेल विभाग को हस्तांतरण करवा कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का प्रस्ताव रखा. मंत्री ने विधायक से कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल क्रय हेतु जल्द कल्याण विभाग द्वारा उनके खातो में डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इसका निर्देश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा भी कल्याण विभाग की बैठक में दिया गया है. धनबाद में डे बोर्डिंग स्कूल चालू करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द खेल विभाग को हस्तांतरण होगा. इसके लिए जांच टीम धनबाद आई थी. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मौके पर पर्यटन सचिव मनोज कुमार, पर्यटन निदेशक अंजलि यादव, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-dialysis-center-building-near-govindpur-chhath-pond/">धनबाद

: गोविंदपुर छठ तालाब के पास हुआ डायलिसिस सेंटर भवन का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही