Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: होली व शबे बरात को लेकर झरिया पुलिस चौकस

Jharia : झरिया (Jharia)  होली और शब ए बारात को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. हर तरफ दुकानें रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारियों से सजकर तैयार है बच्चे, बुजुर्ग सभी होली पर ढेरों खरीदारी कर रहे हैं. इधर कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए झरिया पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा के नेतृत्व में सोमवार 6  मार्च की शाम फ्लैग मार्च निकला. मार्च झरिया थाना से निकल कर ऊपरकुल्ही, इंदिरा चौक, बस स्टैंड, चार नम्बर, बाटा मोड़, लक्षमनिया मोड़, कतरास मोड़ होते हुए पुनः झरिया थानापर पहुंचा. पुलिस ने लोगों को संदेश दिया कि त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तैनात है. आपात स्थिति में तत्काल डायल हंड्रेड से संपर्क करें. साथ ही हुड़दंग व उपद्रव करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें. फ्लैग मार्च में ए एस आई गोपाल कुमार, मोहम्द फारुख, के एन मुंडा, लोकनाथ कोरवा,मुकेश कुमार, राजेश यादव समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही