Search

 
 
 

धनबाद: झरिया पुलिस ने दो अवैध लॉटरी धंधेबाजों को पकड़ा

 
Jharia: झरिया (Jharia) झरिया थाना पुलिस ने मंगलवार 10 जनवरी की दोपहर बाटा मोड़ व चिल्ड्रेन पार्क के समीप दो अवैध लॉटरी धंधेबाजों को पकड़ा. पकड़े गए धंधेबाज की पहचान वासुदेव मंडल और जितेंद्र खटीक के रूप में हुई है. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा की मानें तो जांच जारी है. कई और नाम का खुलासा भी जल्द होगा. धंधेबाजों के पास से जब्त लॉटरी के टिकट कितने के हैं, यह भी जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा.

   झरिया का बाटा मोड़ बना धंधेबाजों का हब

कहा जाता है कि लॉटरी के खेल में लोगों को अधिकतर हार ही मिलती है. हालांकि लॉटरी खेलाने वाले धंधेबाज मालामाल हो चुके हैं. झरिया में इन दिनों अवैध और प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. किस्मत आजमाने का यह खेल साल भर का कारोबार बन चुका है. बताया जाता है कि यह कारोबार शहर के बाटा मोड़ में खुलेआम चल रहा है. कहा जाए तो सबसे व्यस्ततम बाटा मोड़ लॉटरी विक्रेताओं का हब बन चुका है.

   दिहाड़ी कमाई करने वालों के घर पड़ रहा डाका

प्रशासन की नाक के नीचे यह खेल खेला जा रहा है. इस लॉटरी के खेल का हिस्सा वे लोग बन रहे हैं, जो रोज कमाते-खाते हैं. यानी दिहाड़ी कमाई करने वालों के घर लॉटरी के जरिये डाका डाला जा रहा है. वजह यह है कि दिहाड़ी करने वाले लोग आसानी से बड़ी रकम के लालच में आ जाते हैं. हर रोज सुबह झरिया में लॉटरी विक्रेता अपने स्थापित ग्राहकों तक पहुंच जाते हैं और सूरज ढलते ही उसी लॉटरी के नतीजे इंटरनेट के माध्यम से निकालकर किस्मत के फैसले देखे जाते हैं. गरीबों के खून पसीने की कमाई पर डाका डाला जा रहा है और झरिया पुलिस छोटी मोटी छापेमारी कर खुद ही अपनी पीठ थप थपा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-104-students-successful-in-ca-intermediate-and-final/">धनबाद

: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल में 104 छात्र सफल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही