Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया पुलिस ने की छापेमारी, जब्त किया बैटरियों का जखीरा

jharia : झरिया (Jharia) झरिया थाना क्षेत्र के उपरकुल्ही अपॉलो चौक के समीप झरिया पुलिस ने मंगलवार 11 अप्रैल की देर रात छापेमारी की व भारी मात्रा में बैटरी बरामद की है. झरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि उपरकुल्ही अपॉलो चौक  के समीप कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. मगर पुलिस को आता देख सभी युवक वहां से भाग निकले. पुलिस ने युवकों का कुछ दूर तक पीछा भी किया. इसी बीच एक गली में पुलिस को दर्जनों लावारिस पड़ी बैटरी पर नजर पड़ी. स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. संदेह होने पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा व बैटरी जब्त कर थाना ले आई. हालांकि पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया.

   पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

बताया जाता है जो बैटरी पुलिस ने जब्त की है, वह मोबाइल टावर की है. पिछले कुछ दिनों से झरिया व उसके आसपास के टॉवर में लगी बैटरियों की चोरी में लगातार इजाफा हुआ है. इसके पहले विगत 1 अप्रैल को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा में मोबाइल कंपनी के तीन टावरों से तीन लाख मूल्य के इलेक्ट्रिक उपकरण की चोरी हो चुकी है. हालांकि स्थानीय लोगों की सजगता से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था. जांच पड़ताल के बाद जोड़ापोखर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था. आशंका जताई जा रही है कि झरिया पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है. जानकार सूत्रों का कहना है कि गहनता से जांच पड़ताल करने पर ट्रांसफार्मर पार्ट्स सहित कई महंगे उपकरण   पुलिस के हाथ लग सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही