Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रदूषण से त्रा​हिमाम कर रहे झरियावासी

कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित, पलायन करना विवशता Dhanbad :  झरिया शहर में बीसीसीएल द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनियों से लिए जा रहे काम के कारण प्रदूषण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. 5 से 6 लाख की आबादी प्रदूषण से त्राहिमाम कर रही है. प्रत्येक 10  में से 6 घर के लोग खांसी, साइनस,  दमा, टीबी व फेफड़े की बीमारियों से ग्रसित हैं. स्थिति इतनी भयावह है कि झरियावासी प्रदूषण नियंत्रण के लिए आंदोलन करने को बाध्य हैं. बावजूद इसके न तो जिला प्रशासन की और न ही जनप्रतिनिधियों की नींद खुल रही है. नतीजतनअब झरियावासी पलायन को मजबूर हैं.

  सरकार करे ठोस कार्रवाई, वरना वृहद आंदोलन : अनूप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/anup-saw1-205x300.jpg"

alt="" width="205" height="300" /> पूर्व पार्षद अनूप साव ने कहा कि बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग प्रबंधक व उनके लठैत झरिया को प्रदूषित करने पर तुले हुए हैं. बिना पानी छिड़काव के ओबी डंप व मुख्य सड़कों से हाइवा द्वारा कोयले की ढुलाई से झरियावासियों का जीना दुश्र्वार हो गया है. पेड़-पौधों पर धूल जमी रहती है. शुद्ध हवा दुर्लभ हो गई है. सरकार जल्द ठोस कार्रवाई करें, अन्यथा झरियावासी वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

  जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और निगम मौन : अखलाक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/akhlaque-ahmad1-204x300.jpg"

alt="" width="204" height="300" /> यूथ कॉन्सेप्ट के पदाधिकारी अखलाक अहमद ने कहा कि वर्ष 2019 में ग्रीन पीस सोसाइटी की सर्वे रिपोर्ट में झरिया को पूरे देश में प्रदूषण के मामले में प्रथम स्थान मिला था. लेकिन इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम और सभी मौन धारण किए हुए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदूषण झरिया का सबसे बड़ा मुद्दा होगा और इसके लिए झरियावासी एकजुट हो कर आंदोलन करेंगे.

             बीसीसीएल का रवैया तानाशाही : राकेश सिंह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rakesh-singh1-246x300.jpg"

alt="" width="246" height="300" /> छात्र नेता राकेश सिंह ने कहा कि बीसीसीएल के तानाशाही रवैये से झरिया प्रदूषण के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है. बावजूद इसके जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को झरियावासियों की चिंता नही है. इस कारण झरिया के लोग पलायन करने को विवश हैं.

हर घर में लोग सांस की बीमारी से पीड़ित : मनीषा

मनीषा देवी ने कहा कि झरिया में बढ़ते प्रदूषण से महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. हर एक घर मे सांस की बीमारी से लोग पीड़ित हैं. सरकार इस पर अगर जल्द काबू नहीं पाती है तो आने वाली पीढ़ी बचपन से ही बीमारियों के आगोश में होगी.

वादे पूरे किए जाएं तो खत्म होगा प्रदूषण का धब्बा : अमृता

अमृता बर्णवाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, बीसीसीएल और नगर निगम द्वारा जो वादे किए जाते है, उसका 10 प्रतिशत भी अगर धरातल पर उतारा जाय तो झरिया के ऊपर लगा प्रदूषण का धब्बा धुल जाएगा.

प्रतिदिन होता है पानी का छिड़काव : नगर आयुक्त

इस संबंध में नगर आयुक्त सत्येंद् कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाता है. रही बात बीसीसीएल के माइनिग क्षेत्रों की तो वहां पानी का छिड़काव बीसीसीएल को ही करना है. यह भी पढ़ें :  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-clash-over-stone-pelting-in-kumardhubi-condition-of-six-injured-is-critical/">धनबाद:

कुमारधुबी में पत्थरबाजी पर मारपीट, घायलों में छह की हालत गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही