Search

 
 
 

धनबाद: झरियावासियों को पेयजल संकट से जल्द मिलेगी निजात: पूर्णिमा नीरज सिंह

 

विपक्ष की गलत हरकत के कारण बार बार जलापूर्ति हो रही है बाधित

Jharia : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शुक्रवार 21 जुलाई को झमाडा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा का दौरा किया. उन्होंने कहा कि झरिया वासियों को पेयजल की समस्या से जल्द निजात मिलेगी. विपक्ष की गलत हरकत के कारण बार बार जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिसका खामियाजा झरिया वासियों को उठाना पड़ रहा है. झमाडा की विद्युत समस्या दूर करने के लिए चार माह के अंदर अपना फीडर होगा. तकनीकी दूर करने के लिए सरकार गम्भीर है. इस दौरान जेएमसी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर धरवेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही नए प्लांट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. 200 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है. घर घर जल नल योजना के तहत लाभुकों को कनेक्शन दिया जाएगा. झमाडा कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर कर लिया जाएगा. विधायक के साथ एसडीओ मनोज कुमार, दीपक कुमार, आशुतोष राणा, नासिर,आसिफ, सूरज सिंह, छोटे लाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही