Search

 
 
 

धनबाद: झरिया वासियों को पानी के लिए अभी और करना होगा इंतजार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरियावासियों को पानी के लिए अभी और  दो दिन पड़ेगा इंतजार करना. क्योंकि जामाडोबा जल संयंत्र के पास क्षतिग्रस्त झरिया जलागार की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत बुधवार 25 अगस्त को भी पूरी नहीं हो सकी. इसकी मरम्मत का काम आज तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी है. विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुक्रवार की देर शाम पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. शनिवार को झरिया वासियों को जलापूर्ति की जाएगी. जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से झरिया के लाखों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. लोग कुआं और चापानलों के सहारे अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं. स्थानीय निवासी अजीत कुमार बताते हैं कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही झरिया वासियों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि जामाडोबा संयंत्र के मुख्य द्वार के पास 6 माह में लगभग तीन बार मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है. मरम्मत सही ढंग से नहीं करने के कारण बार बार यह दिन देखना पड़ रहा है. झमाडा के एसडीओ पंकज झा ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का काम जारी है. झमाडा कर्मी की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द मरम्मत हो जाए. उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत शुक्रवार देर शाम तक हो जाने की उम्मीद जताई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rising-gold-prices-slow-down-business-buyer-waits-for-the-price-to-drop/">धनबाद:

सोने के बढ़ते भाव ने मंदा किया धंधा, खरीदार को कीमत घटने का इंतजार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही