Search

 
 
 

धनबाद:  भगवान परशुराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ झरिया

 
Dhanbad/ Jhariya : झरिया में 22 अप्रैल शनिवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर जय परशुराम, जय श्रीराम के जयकारे पूरा इलाका गुंजायमान हो गया. विप्र सेना की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा को सांसद व विधायक ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया. भव्य शोभायात्रा की शुरुआत धनसार स्थित सिद्धिविनायक पैलेस से सुबह 10 बजे भगवान परशुराम   की पूजा अर्चना के साथ हुई.

   देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती व भगवान परशुराम समेत कई देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. सिर पर भगवा साफा बांधे बाइक चलाती सैकड़ों महिलाएं व पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगा चल रहे थे. उन जयकारों से पूरा झरिया शहर गूंज उठा. बाइक जुलूस में युवाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

  झरिया शहर में पहली बार दिखा नारी शक्ति का नजारा

[caption id="attachment_616056" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shobha-mahila-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> शोभायात्रा में शामिल महिलाएं[/caption] झरिया शहर में पहली बार लोगों ने नारी शक्ति का नजारा देखा. भगवान परशुराम की मनमोहक झांकियों के साथ श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते बस्ताकोला, कतरास मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, चार नम्बर होते हुए पोद्दारपाड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे. इसके बाद भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, हवन, महा आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया.

  श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत व ठंडे पानी की व्यवस्था की थी. भाजपा नेत्री खुद भी शोभायात्रा में शामिल हुई और सभी श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी.

  हर दल के नेता व कई संगठनों के गणमान्य रहे मौजूद

शोभा यात्रा में सांसद पी एन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, झामुमो की नीलम मिश्रा, कांग्रेस के वैभव सिन्हा,राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा, विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा, नीतू तिवारी, सुशील शर्मा, नितिन भट्ट, विष्णु त्रिपाठी, मिल्टन पार्थ सारथी, देवेन तिवारी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रो सुधा मिश्रा, जयंत द्विवेदी, रोहित शर्मा, मयूरी ओझा,कुमुद शर्मा,अंजू शर्मा,निशा शर्मा, रेणु शर्मा,महेंद्र भगानिया,गोविन्द शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र सेना के सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही