Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मेरे आने के बाद झरिया जलापूर्ति योजना में आई तेजी: पूर्णिमा सिंह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया जल रही है और प्यासी भी है. इन सब के बीच झरिया की राजनीति में भी गर्माहट है. एक ही घराने की दो गोतनी इस राजनीति का मुख्य चेहरा है. प्रचंड गर्मी में झरिया में पानी की समस्या को लेकर दोनों ओर से प्रयास तेज हो गए है. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के बाद झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शुक्रवार 12 मई को नगर आयुक्त सह झमाड़ा के प्रभारी प्रबंध निदेशक सतेंद्र कुमार के कार्यालय में बैठक की. उन्होंने झरिया की वर्तमान समस्या के साथ 310 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर चर्चा की. एक माह के अंदर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही. पहले से चल रही योजनाओं में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में सहायक नगर आयुक्त सह झमाडा के सचिव प्रकाश कुमार,जेएमसी तथा पीएमसी के अधिकारी, टीएम, माडा एसडीओ, जेई और विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह मौजूद थे.

  इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नगर आयुक्त सह झमाडा एमडी ने बताया कि जामाडोबा स्थित दामोदर जल संयंत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर लगाने का प्राक्कलन तैयार किया गया है.  काम जल्द शुरू कराया जाएगा. झरिया विधायक ने जामाडोबा जल संयंत्र के पुराने फिल्टर प्लांट का जीर्णोद्धार, बाउंड्री वॉल का निर्माण, पुराने पंप को बदलने का काम जल्द शुरू कराने, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जॉब कार्डधारी श्रमिकों का बकाया मानदेय का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने की बात कही, जिसे नगर आयुक्त ने स्वीकार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जेएमसी के अधिकारियों ने कहा कि जामाडोबा फिल्टर प्लांट में मोटर काफी पुराना है.  22 नया मोटर लगाने और 15 मोटर पंप उपलब्ध कराने का ऑर्डर भेजा गया है. चार माह में उच्च क्षमता का नया मोटर लग जायेगा.

  दो वर्ष बाद काम में आई है तेजी

झरिया विधायक ने कहा कि 310 करोड़ की झरिया जलापूर्ति योजना में दो वर्ष तक कोई काम नहीं हुआ. यदि यह काम समय पर पूरा हो जाता तो आज झरिया के लोगों को पानी की समस्या नहीं होती. उन्होंने दावा किया कि उनके आने के बाद काम में काफी तेजी आई है. डब्लूटीपी का काम 90 प्रतिशत हो चुका है. 350 किलोमीटर के सर्किल में पाइप बिछाना है, जिसमें 170 किलोमीटर तक पाइप बिछ चुकी है. इस काम में कई पेच थे, जिसे दूर किया गया है.

  कई काम हुए हैं, कुछ बाकी है

इस योजना के तहत निःशुल्क 32000 कनेक्शन दिया जाना है, जिसमें 16063 जल कनेक्शन दिया जा चुका है. फेज वाइज देखा जाए तो कई काम हुए हैं. इस काम से सिर्फ झरिया के लोगों को ही नहीं, पुटकी, केंदुआ, करकेंद आदि जगहों को भी फायदा होगा. काम पूरा होने में एक साल का समय लगेगा. लेकिन एक माह बाद कई बदलाव देखने को मिलेंगे. हर तीन माह बाद समीक्षा बैठक होती है, आज की बैठक उसी कड़ी का हिस्सा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही