Jharia : झारिया में व्याप्त बिजली संकट से जनता त्रस्त है. बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी प्रभावित है विभागीय अधिकारियों की बेरुखी से नाराज क्षेत्र के युवाओं व बच्चों ने समाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट के बैनर तले एक जून को बिजली विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी. इस दौरान कार्यालय से एसडीओ समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारद थे. यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से झरिया की जनता पानी और बिजली के लिए तरस रही है. इसे कोई देखने वाला नहीं है. व्यवासायियों का व्यापार चौपट हो रहा है. गृहिणियां व बच्चे घरों में गर्मी से परेशान हैं. गर्मी की छुट्टी में बच्चे स्कूल का होमवर्क तक पूरा नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर उपभोक्ताओं का फोन भी नहीं उठाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के बाद विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा गया. मांगपत्र में इंदिरा चौक पर खराब पड़े स्विच को ठीक करने, जामाडोबा को कांडरा फीडर से जोड़ने, छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए टाइम फिक्स करने, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत व लोड दुरुस्त करने व उनके एबी स्विच की मरम्मत करने की मांग शामिल हैं. प्रदर्शन में मनुव्वर सोलंकी, अखलाक अहमद, सनोज साव, मोईन अख़्तर, नदीम गद्दी, राजेश राय, दानिश खान, अरबाज, शमशेर, तबरेज, टिंकू, पवन अग्रवाल, प्रकाश वर्मा, शामू वर्मा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecl-settles-102-families-of-bihar-bengal-dhora-in-one-place-aparna/">धनबाद
: बिहार-बंगाल धौड़ा के 102 परिवारों को एक ही जगह बसाए ईसीएल- अपर्णा [wpse_comments_template]
धनबाद : बिजली संकट से त्रस्त झरिया के युवाओं ने एरिया कार्यालय के पास किया प्रदर्शन
Leave a Comment