Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झारखंड अधिवक्ता संघ का अधिवेशन 15 को रांची में

Dhanbad : आजसू पार्टी की विंग अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का अधिवेशन 15 अक्टूबर को रांची में होगा. बरियातू रोड स्थित रीताश्री बैंकेट हॉल में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश के सभी 37 बार संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. यह जानकारी स्टेट बार काउंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने आज 13 अक्टूबर को अपने सिरस्ता में पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि अधिवेशन कई सत्रों में होगा, जिसमे सांगठनिक, राजनीतिक एवं भावी कार्यक्रम जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो अधिवेशन में मुख्य अतिथि होंगे. विशिष्ट अतिथि में पूर्व न्यायाधीश एवं आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारी होंगे. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में यह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष जहर लाल महतो, महासचिव भजन लाल महतो,वरीय नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर महतो, जनार्दन बनर्जी, तरुण मांझी, प्रह्लाद साहू, मनीष गोस्वामी, जनप्रिय चटर्जी वीणा देवी, दीपेश महतो, शोभा दे आदि  उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही