Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व एग्यारकुंड प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य 76 वर्षीय शिवलाल सोरेन का निधन हृदयगति रुकने से रविवार की सुबह उनके निवास स्थान पर हो गया. बताते चलें कि सोरेन ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. अलग राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठियां खाई व जेल तक का सफर तय किया. झारखंफ के स्थापना काल में उनका योगदान सराहनीय था. उनके निधन की खबर सुनकर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल उनके आवास पहुंचे व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्री मंडल के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम था. झामुमो नेता बोदीलाल हांसदा, काजल चक्रवर्ती, ठाकुर मांझी, देवेन टुडू, राजु झा, आरएस शर्मा, उप मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, बबलू बाऊरी शिक्षक, विक्की , बलराम बाऊरी, पारस मांझी, हीरालाल इब्राहीम, विक्रम यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: निरसा प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारी शिवलाल सोरेन का निधन
Last Updated: Feb 26, 2023 12:00 AM (IST)