Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जेल की बाध्यता खत्म कर झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन मिले- राजू महतो

Dhanbad : झारखंड अलग राज्य के आंदोलकारी आज भी हासिए पर हैं. दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है. यह बातें झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने 21 मार्च को जामताड़ा से लौटते वक्त महुदा मोड़ पर आंदोलनकारियों से मुलाकात के दौरान कहीं. उन्होंने बताया कि एक साथ तीन राज्य अलग हुए, लेकिन सिर्फ झारखंड के आंदोलनकारी ही राज्य की सरकारों द्वारा ठगे गए हैं. सरकार जेल की बाध्यता को खत्म करते हुए सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन और सम्मान दे. मोर्चा की 11 सूत्री मांगों को मानते हुए इसी बजट सत्र में पारित करे. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोर किस्कु, शिबू मंडल, सीताराम तुरी, छत्रपति महतो, मनोज महतो, जेके मोहली, प्रभु दयाल शर्मा, भोला प्रमाणिक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-the-festival-of-ram-navami-with-harmony-avoid-rumors-administration/">धनबाद

: रामनवमी का त्योहार सौहार्द के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें- प्रशासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही