Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड बंद निरसा, मैथन व चिरकुंडा में बेअसर

 
Nirsa/Maithon : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी मूलवासी संगठनों के गुरुवार को झारखंड बंद का निरसा, मैथन व चिरकुंडा क्षेत्र में कोई असर नहीं दिखा. किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा. चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मैथन संजय चौक, चिरकुंडा शहीद चौक, नेहरू रोड मोड़, अंबेदकर चौक आदि स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. साथ ही गश्ती दल भी सड़क पर गश्त करते देखा गया. क्षेत्र में एग्यारकुंड प्रखंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, निरसा सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल, मैथन ओपी प्रभारी रजनीश कुमार आदि सक्रिय रहे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-collision-between-car-and-auto-6-people-injured-3-serious/">साहिबगंज

: कार व ऑटो में भिड़ंत, 6 लोग घायल, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही