Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने छात्र-छात्राओं के बीच किया पुस्तक वितरण

Advertisement
Advertisement
अपूर पाठशाला अभियान के तहत बच्चों को दिये गये वर्ण परिचय बांग्ला पुस्तक Nirsa : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से गुरुवार 21 सितंबर को निरसा विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया. समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने बच्चों को अपूर पाठशाला अभियान के तहत ईश्वर चंद्र विद्यासागर वर्ण परिचय बांग्ला पुस्तक दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीना मंडल ने कहा कि पूरे झारखंड में समिति द्वारा अपूर पाठशाला माध्यम से बांग्ला पुस्तक वर्ण परिचय दिया जाएगा. बेंगू ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालय व कॉलेज में बांग्ला का पठन-पाठन व शिक्षक की भी बहाली की जा रही है. लेकिन इसका फायदा झारखंड के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहा है. उन्होंने सरकार से प्राथमिक स्तर पर बांग्ला का पठन-पाठन और शिक्षक बहाली करने की मांग की. मौके पर उत्तम दास, बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास, विक्रम बाउरी, रणवीर महतो, बलदेव साधू व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-in-dinobli-school-sindri-a-student-was-selling-a-gun-after-two-days-the-principal-revealed-on-the-request-of-family-members-now-the-school-management-is-shrugging-off-the-issue-by-callin/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डिनोबली स्कूल सिंदरी में छात्र बेच रहा था गन, दो दिन बाद प्रिंसिपल ने किया खुलासा, परिजनों के कहने पर अब एयरगन बता कर स्कूल प्रबंधन झाड़ रहा पल्ला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही