Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने बीबीएमकेयू के वीसी का पुतला फूंका

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू) को छोड़ बाकी विषयों की परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में ही लिखना अनिवार्य कर दिया है. झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने इसका विरोध करते हुए 19 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-on-janmashtami-brahma-kumaris-put-up-a-picture-exhibition-of-radha-krishna/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक पर बीबीएमकेयू के कुलपति का पुतला दहन किया. समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि यह बांग्ला भाषा का अपमान है. विवि के इस निर्णय से बांग्ला भाषी छात्रों में रोष है. ज्ञात हो कि विवि प्रशासन ने हाल में ही जारी नोटिफिकेशन में यह हिदायत दी है कि यदि विद्यार्थी भाषा विषय (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू)  को छोड़कर बाकी विषयों की परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी की बजाय बांग्ला, उर्दू या अन्य भाषाओं में लिखते हैं, तो उनकी कॉपी की जांच नहीं की जाएगी. बेंगू ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति ने निर्णय जल्द वापस नहीं लिया, तो बांग्ला भाषी लोग पूरे झारखंड में आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बांग्ला व उर्दू के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने ने छात्र-छात्राओं को लेकर रांची जाकर राज्यपाल इस बारे में अवगत कराने की बात कही. पुतला दहन के मौके पर समिति के कल्याण भट्टाचार्जी, रघुनाथ राय, टनी बनर्जी, सुशोभन चक्रवर्ती, राणा चट्टराज, सम्राट चौधरी, कल्याण राय, राजू प्रमाणिक, शिबू चक्रवर्ती, कार्तिक मुखर्जी, आशीष मंडल, ललन पॉल, देवाशीष राय, उत्तम मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-security-guard-posted-in-atm-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-katras/">

धनबाद : कतरास में वाहन के धक्के से ATM के सुरक्षा गार्ड की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही