Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड बार काउंसिल ने ऐसोसिएशन से मांगी रिपोर्ट

 

मॉडल रूल का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश

Dhanbad : धनबाद बार एसोसिएशन में चल रहे विवाद के बीच झारखंड बार काउंसिल ने 14 अगस्त सोमवार को एसोसिएशन को पत्र लिखकर मॉडल रूल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. काउंसिल ने ऐसोसिएशन से पूछा है कि कांउसिल को एसोसिएशन के 9 पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त त्यागपत्र डाक के माध्यम से मिले हैं. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव बताएं कि क्या इन पदाधिकारियों ने सचमुच इस्तीफा दिया है या नहीं. त्यागपत्र में वित्तीय अनियमितता की बात कही गई है. इसलिए एसोसिएशन इस पर गंभीरता पूर्वक काम करे. इस संबंध में पूछे जाने पर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय व महासचिव  जीतेन्द्र  कुमार  ने कहा कि कांउसिल का पत्र आया है. एसोसिएशन में मॉडल रूल का सख्ती से पालन किया जा रहा है. किसी भी सूरत में किसी भी व्यक्ति को अधिवक्ताओं के पैसे की लूट-खसोट नहीं करने देंगे. उन्हें एसोसिएशन के किसी पदाधिकारी या सदस्य का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hospital-management-is-not-giving-medicine-to-sanjeev-singh-admitted-in-rims-advocate-javed/">धनबाद

: रिम्स में भर्ती संजीव सिंह को दवा नहीं दे रहा अस्पताल प्रबंधन- अधिवक्ता जावेद  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही