Search

 
 
 

धनबाद : गुरुजी के संघर्ष की बदौलत बना झारखंड अलग राज्य- मथुरा महतो

 

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर काटा केक 

Dhanbad : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर गुरुवार को जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि दिशोम गुरु हम सभी के आदर्श हैं. अलग राज्य के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है. जिसके बाद अलग राज्य का सपना साकार हुआ. जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु अलग राज्य के जनक हैं. इन्होंने शोषण खिलाफ हमसभी को लड़ना सिखाया हैं, आज भी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने कि आवश्यकता है. मौके पर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, केन्द्रीय सदस्य डॉ निलम मिश्रा, सुखलाल मराण्डी, धरनीधर मंडल,अलाउद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान,सचिव अबू तारीक अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-convicted-in-minor-kidnapping-case/">धनबाद

: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी दोषी करार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही