Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड की बालक टीम ने कर्नाटक को, बालिकाओं ने उत्तराखंड को हराया

 
Dhanbad : पश्चिम बंगाल के चंदननगर में चल रही 45वीं सब जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले में झारखंड की बालक और बालिका टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. झारखंड की बालक टीम ने 29 मई को खेले गए मुकाबले में कर्नाटक को हराया, जबकि बालिका टीम ने उत्तराखंड को शिकस्त दी. झारखंड की बालक टीम ने कर्नाटक को 21-25, 23-25, 25-20, 25-22, 15-10 से हराया. टीम की ओर से सत्यम बाघ, रिशु सिंह, कृष्णा कुमार, सौरभ कुमार व रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया. अगला मुकाबला पुडुचेरी के साथ होगा.

बालिकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड की बालिका टीम ने उत्तराखंड को 25-23, 21-25, 25-23, 25-21 से हराया. बालिकाओं में पूनम बिंदिया, दिव्या नैना, बसंती करिश्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम का अगला मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ है. टीम की जीत के लिए बॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. उक्त जानकारी धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katras-shopkeepers-instructed-not-to-occupy-drain/">धनबाद

: कतरास के दुकानदारों को नाली पर कब्जा नहीं करने की हिदायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही