Search

धनबाद: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने हरियाजाम में किया प्रदर्शन

Nirsa: निरसा (Nirsa)  कोलियरी प्रबंधन की मनमानी एवं मजदूरों के मांग पत्र पर कोई पहल नहीं किए जाने के विरोध में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने गुरुवार 2 मार्च को हरियाजाम 27 नंबर कोलियरी का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया. बाद में कोलियरी अभिकर्ता के समस्या का जल्द समाधान करने के आश्वासन पर मजदूरों ने आंदोलन वापस लिया. मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के वरीय नेता अशोक मंडल ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन की मनमानी के कारण कोलियरी जेसीसी एवं हाउसिंग बोर्ड की बैठक नहीं होती है. इस कारण मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा. दो दो बार मांग पत्र देने के बावजूद प्रबंधन ने वार्ता करना भी उचित नहीं समझा. मजबूरन यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा. उन्होंने कहा कि एक खास यूनियन मजदूर किसान के नाम पर मजदूरों एवं किसानों को धोखा देने का काम कर रही है. यूनियन के नेता सूदखोरी,  भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. प्रबंधन से मिलीभगत कर उस यूनियन के नेता ने राष्ट्रीय संपत्ति की लूट मचा रखी है. अपने आपको क्षेत्र का सबसे बड़ा यूनियन बताने वाला बीसीकेयू निरसा क्षेत्र में संचालित उद्योगों के मजदूरों को न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दिला पा पाई है. यूनियन के नेता कोलियरी में हाजिरी बनाकर ड्यूटी नहीं करता. यदि प्रबंधन ने सुधार नहीं किया तो सभी मजबूर भी हाजिरी बनाएंगे परंतु ड्यूटी नहीं करेंगे. मजदूरों का बैंक पासबुक रखने वाले नेता के खिलाफ मजदूर जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे. प्रदर्शन को लखी सोरेन,महानंदा रवानी, लखी देवी, इसाक बेग, कासिम अंसारी शमीम अंसारी अमर लोहार अलीम खान आर एस शर्मा नईम शेख आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp