Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी लौटने पर झारखंड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी कुमार गौरव का हुआ जबरदस्त स्वागत

Advertisement
Advertisement
23वां नेशनल एफसी 7 ए फुटबॉल टूर्नामेंट में तेलंगाना को हराकर झारखंड की टीम ने दर्ज़ की थी जीत
Sindri : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में बीते 15 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय 23वां नेशनल एफसी 7 ए फुटबॉल टूर्नामेंट में तेलंगाना को 5 गोल से हराकर झारखंड ने जीत दर्ज की थी. झारखंड की इस टीम के खिलाड़ी कुमार गौरव कांड्रा डीवीसी कोलबोर्ड कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी प्रभाकर महतो उर्फ प्रकाश का पुत्र है. कुमार गौरव को छत्तीसगढ़ में शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. खिलाड़ी कुमार गौरव का बुधवार 19 सितंबर को उसके घर आगमन पर चासनाला के युवकों ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मां कविता देवी ने गौरव की आरती उतारी और मिठाई खिलाई. बताते चलें कि कुमार गौरव एसपीएम कॉलेज सिंदरी में इंटर का छात्र है. पिता प्रभाकर महतो ने वर्ष 2007 में गोवा में आयोजित नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड को जीत दिलाई थी और उसी के आधार पर उन्हें बीसीसीएल में नियोजन मिला था. गौरव ने बताया कि बचपन से ही वह पिता के जैसा फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता था. उसने सिंदरी फुटबॉल मैदान और जामाडोबा फुटबॉल मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई थी. कोच अजीत पासवान की देखरेख में गौरव को झारखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-police-swung-into-action-in-alleged-extortion-case-of-one-crore-rural-and-city-sp-reached-ramkunda/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एक करोड़ की कथित रंगदारी मामले में हरकत में आई पुलिस, ग्रामीण व सिटी एसपी ने पहुंचे रामाकुंडा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही