Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड गतका टीम का पंजाब में शानदार प्रदर्शन, 20 मेडल पर कब्जा

Dhanbad : पंजाब के जलंधर स्थित निर्मल कुटिया सिचेवाल में आयोजित 3 दिवसीय एक औंकार फेडरेशन गतका कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के गतका खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते 20 मेडल पर कब्जा जमाया. 5 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर झारखंड का मान बढाया. यह जानकारी गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने 6 जून को जारी बयान में दी है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम के साथ कोच सह मैनेजर पप्पू कुमार (धनबाद), राजीव कुमार सिंह, पदमा प्रियदर्शनी व सुमित बर्मन पंजाब गए थे. झारखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव हड़ोदिया, कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, मो. तोराब खान, पंचम शर्मा आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-applications-came-to-the-mediation-center-mutual-reconciliation-will-give-quick-justice/">धनबाद

: मध्यस्था केंद्र में आए 10 आवेदन, आपसी सुलह से मिलेगा त्वरित न्याय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही