Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झारखंड सरकार का अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं : सरयू राय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड सरकार का अपने मंत्री, प्रशासन और कोयला माफियाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है. शनिवार 29 अप्रैल को एक निजी कार्यक्रम में धनबाद पहुंचे जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक सरयू ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर यह बात कही. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण मामले पर कहा कि मंत्री महत्वपूर्ण नहीं है.  महत्वपूर्ण है अगर मंत्री के खिलाफ सबूत मिल जाता है तो सरकार जांच कराए. विधायक सरयू राय ने एक और खुलासा किया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर प्रतिबंधित श्रेणी के जी-44 पिस्टल अवैध तरीके से रखने का आरोप लगाया है. कहा कि जिसका उपयोग सेना के लोग करते हैं,  वह मंत्री के पास है. श्री राय ने जमशेदपुर के डीसी को पत्र लिखा है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दवा की खरीद बिक्री ढाई से तीन गुना की है. हवाई जहाज कोविड-19 सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि मिली कोरोना वारियर्स के लिए मिली है, जिसे मंत्री बन्ना गुप्ता अपने सहित सचिवालय के 60 लोगों के नाम भेज देते हैं.  उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ आवाज उठती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती मुख्यमंत्री का मंत्री पर नियंत्रण नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कैबिनेट पर नियंत्रण नहीं है. कहा कि दो तरह की सरकार झारखंड में हो गई है, एक मुख्यमंत्री हैं और दूसरा कांग्रेस के मंत्री जो चाहे वह कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाह कर भी संबंधित संचिका अपने पास नहीं मंगवा सकते हैं. प्रशासन और अवैध कोयला कारोबारियों पर कहा कि वह तो जानते थे कि साहिबगंज ही खनन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन हाजरीबाग और गिरिडीह भी है, धनबाद तो बेताज बादशाह है. कहा कि यह भारत सरकार की संपत्ति है, जिसको बेचा जा रहा है. भारत सरकार के कानून को राज्य सरकार लागू करेगी या नहीं. कहा कि झारखंड सरकार का प्रशासन और अवैध कोयला माफियाओं पर नियंत्रण नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही