Search

 
 
 

धनबाद : बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही झारखंड सरकार- सीता सोरेन

 
Dhanbad : राज्य की महागठबंधन सरकार में आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त है. हेमंत सोरेन सरकार की शह पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना पर एक तरह से कब्जा कर लिया है. इसका खामियाजा क्षेत्र के आदिवासियों को उठाना पड़ रहा है. यह बातें जामा की विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने सोमवार को धनबाद परिसदन में कहीं.  उन्होंने सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकने के लिए लोक-लुभावन घोषणाएं की जा रही हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के बाद आम लोगों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. अभी भी तो उनकी ही सरकार है, क्यों नहीं अभी योजना को लागू कर दे रहे हैं. मईयां योजना में कांग्रेस और झामुमो के लीग बिचौलिये की भूमिका निभा रहे हैं. अबुआ आवास, अबुआ राज की बात कह आदिवासियों को ठगा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब आदिवासियों को जागरूक होने की जरूरत है. झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है, यह चिंता का विषय है. इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार दोषी है. इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं. जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. इससे पूर्व दुमका से धनबाद पहुंचीं सीता सोरेन का परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिला उपाध्यक्ष मानस प्रशून, वीरेंद्र हांसदा व मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया. सीता सोरेन ने परिसदन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर देने की अपील की. बैठक में राजकुमार मंडल, नित्यानंद मंडल, रितेश बहादुर सिंह, मनोज रिंकू, स्वरूप भट्टाचार्य, डीके सिंह, संजीत सिंह, रंजीत शर्मा, अमरजीत कुमार, बबलू, संदीप सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/39-prisoners-serving-life-sentence-will-be-released/">हेमंत

सरकार का बड़ा फैसला : आजीवन सजा काट रहे 39 कैदी होंगे रिहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही