Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड सरकार का फैसला छात्रों व नौजवानों के हित में : सुधांशु शेखर झा

Maithan : मैथन (Maithan) कांग्रेस-झामुमो गठबंधन सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है. विगत 2 मार्च को सरकार के कैबिनेट का निर्णय छात्रों और नौजवानों के हित में है. यह फैसला झारखंड के लिए जहां मील का पत्थर है, वहीं भाजपा शासित राज्यों को आईना दिखाने का काम करेगा. उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने रायपुर कांग्रेस महाधिवेशन से लौटकर 3 मार्च शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में कही. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता में श्री झा ने कहा कि झारखंड की नियोजन नीति में बदलाव, दसवीं व बारहवीं की किसी भी बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले मेधावी बच्चों को लैपटॉप व मोबाइल देने की घोषणा से छात्रों को फायदा होगा. इसके अलावा दसवीं और बारहवीं में पहला रैंक पाने वाले छात्र को तीन लाख, दूसरे रैंक को दो लाख व तीसरे रैंक को एक लाख रुपये देने के झारखंड सरकार की फैसले से भी छात्रों-नौजवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है. रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की सीट हारने पर श्री झा ने अफसोस व्यक्त करते हुए र्कायर्कताओं को आश्वस्त किया कि 2024 आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस हार की समीक्षा एवं संगठन को सशक्त करने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही