Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति कतरास के काको मठ पहुंचे

 
Katras : झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति शनिवार को कतरास के काको मठ के समीप स्थित ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेन्द्र मोहन झा के आवास पहुंचे और मां शीतला का आशीर्वाद लिया. जस्टिस मंगलमूर्ति की एक महीने में तीसरी बार काको मठ पहुंचे और करीब साढ़े 3 घंटे तक आश्रम में रुके. बाबा से बातचीत की और शीतला माता का आशीर्वाद लिया. इसके बाद दोपहर ढाई बजे रांची के लिए प्रस्थान कर गए. इस दौरान जस्टिस मंगलमूर्ति ने माता शीतला के नवनिर्मित मंदिर को देखा और पूर्ण सहयोग की इच्छा जाहिर की. ज्योतिषाचार्य वीरेंद्र मोहन झा ने बताया कि जस्टिस मां शीतला की पूजा-पाठ करने आए थे. उन्होंने बताया कि पंडित फेंकन झा मनोकामना सिद्धि पीठ काफी पुराना है. झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस के आने की सूचना पाकर कतरास थाना की पुलिस आश्रम में तैनात थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-ready-to-fight-every-battle-for-hemant-soren-lakhi-soren/">धनबाद

: हेमंत सोरेन के लिए हर लड़ाई लड़ने को कार्यकर्ता तैयार- लखी सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही