Dhanbad : सिक्किम में चल रही अंडर 19 पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. झारखंड पिकलबॉल संघ के सह सचिव बी सुधीर ने 28 मई को बताया कि सिक्किम के पक्योन्ग में आयोजित चैंपियनशिप में झारखंड के सुमिरन सहाय, आयुष, अर्पित और चिरंजीव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतियोगिता में झारखंड को पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. वहीं, देवराज आनंद ने अपने ग्रुप में कांस्य पदक जीत कर झारखंड को पहला मेडल दिलाया, जबकि संजीत व देवराज आनंद की जोड़ी ने डबल प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत कर झारखंड को दूसरा पदक दिलाया. मैच के दौरान पिकलबॉल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों समेत नेपाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगता में झारखंड टीम के सृजन सहाय, सुमिरन सहाय, नीता कुमारी, प्रभात कुमार, देव राज आनंद, संजीत कुमार, आयुष राज, अर्पित कुमार, चिरंजीव, प्रचेता वर्मा, सुचेता वर्मा, सुमन सिन्हा आदि भाग ले रहे हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-elder-budhni-manjhiyain-honored-for-inaugurating-panchet-dam/">
धनबाद : पंचेत डैम का उद्घाटन करने वाली बुजुर्ग बुधनी मंझियाइन सम्मानित [wpse_comments_template]
धनबाद : सिक्किम में पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड क्वार्टर फाइनल में
Leave a Comment