Search

धनबाद : 'झारखंड ओलंपियाड' जून के दूसरे सप्‍ताह में, 7वीं से 9वीं तक के बच्‍चे लेंगे भाग

Dhanbad : राज्‍य स्‍तरीय झारखंड ओपंपियाड-2022 का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में होगा. यह निर्णय झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची की दसवीं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318331&action=edit">(Dhanbad)

सहित सभी जिलों के डीईओ, डीएसई व सभी कोटि के सरकारी, सहायता प्राप्त मध्य, उच्च व प्लस टू विद्यालयों को पत्र भेजकर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है. ओलंपियाड में सातवीं से नौंवी कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा की ति‍थि‍ की घोषणा जल्‍द होगी.

प्रत्‍येक विषय में एक-एक अंक के 100 प्रश्‍न पूछे जाएंगे

ओलंपियाड में अंग्रेजी, मैथ, साइंस, सोशल साइंस व जेनरल नॉलेज विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा का माध्‍यम हिंदी होगा. विद्यार्थी एक या एक से अधिक विषयों की परीक्षा में भाग ले सकते हैं. प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा. एक प्रश्न एक अंक का होगा. यानी प्रत्‍येक विषय में 100 अंकों की परीक्षा होगी.परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी. ओलिंपियाड का आयोजन दो चरण में होगा.पहले चरण में जिले से 15 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. राज्य स्तर पर 24 जिलों के प्रतिभागियों में से 15 का चयन होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318501&action=edit">धनबाद:

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 23.5 प्रतिशत मतदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//