Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 28 को, प्रचार अभियान तेज

 
Dhanbad : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होना है. उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवींद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार को धनबाद के पुलिस लाइन पहुंचे और मतदाताओं से संपर्क कर वोट देने की अपील की. उन्होंने अपने कार्यों की जानकारी देते हुए समर्थन मांगा. इस गुट में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवींद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह के साथ उपाध्यक्ष पद पर मो. महताब आलम व रमाकांत उपाध्याय, महामंत्री पद पर अरविन्द प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव पद के लिए श्रीकांत शर्मा व मनोज पासवान तथा संगठन सचिव पद के लिए निर्मल कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं. इस चुनाव में दो प्रमुख गुटों में मुकाबला होना है. एक गुट रवींद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह का है और दूसरा राहुल कुमार मुर्मू का . चुनाव रांची में होना है, जिसमें 1056 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/beneficiaries-of-mainiya-yojana-will-get-rs-7500-at-once-minister-deepika-pandey-singh/">मंईयां

योजना के लाभार्थियों को एक साथ मिलेंगे 7500 रुपये : मंत्री दीपिका पांडे सिंह
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही